फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंप पर ब्यूटी इन ब्लैक का जादू

Sun, 06 Oct 2013 10:48 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में चल रहे पंजाब इंटरनेशनल फैशन वीक-2013 में जहां नामी डिजाइनरों को अपनी एक से बढ़ कर एक कलेक्शन फैशन प्रेमियों के सामने पेश करने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन


इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग (आई-निफ्ड) के विद्यार्थियों की टीम ने अपनी इनोवेशन को मॉडल्स के जरिए रैंप पर प्रदर्शित किया। इस फैशन शो में दिल्ली के डिजाइनर जतिन कोचर ने काले रंग पर डिजाइन किए गारमेंट को कैटवॉक के जरिए प्रदर्शित कराया।

इसके अलावा तीसरे दिन चंडीगढ़ के डिजाइनर मंदीप लिट्ट ने भी अपने डिजाइन्स के जरिए खूब वाहवाही लूटी।
फैशन शो की शुरूआत आई-निफ्ड के डिजाइनरों की टीम से हुई। इस टीम ने कड़ी मेहनत के  साथ 35 गारमेंट्स को रैंप पर प्रदर्शित कराया।

आठ थीम पर तैयार की गई इस कलेक्शन के जरिए फैशन प्रेमियों को काफी वैराइटी देखने को मिली। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वस्तुओं मसलन खादी, पंजाबी की परांदी, कश्मीरी कढ़ाई इत्यादि को आधुनिक रंग में ढाल कर पेश किया। गुरविंदर, रिया, रतिका एवं दीपांशु ने मिक्स ऐंड मैच थीम पर काम किया।
विज्ञापन


जबकि नेहा, सिमरनजीत, रवजोत, नीतू एवं स्मिले ने ड्राकुला एवं ड्रेगन थीम, सुनीता गननदीप एवं इशा की टीम ने जरा हटके थीम पर,  गुरप्रीत, पलक एवं निशिमा की टीम ने स्कीमर थीम पर, प्यूष, दीप्ती ने चरखा थीम पर, जपनीत, परनीत एवं कीर्ति ने विंटेज टू माडर्न थीम पर, संचिता ने कश्मीरी क्राफ्ट पर काम करते हुए होते रिवायत थीम तैयार किया। आरती शरण, गुरजोत, रविंदर एवं हरमन ने पटियाला की पारंपरिक को समेटते हुए अपूलेंस थीम तैयार किया।

इसके बाद डिजाइनर जतिन कोचर ने काले रंग के साथ अन्य रंगों को मिक्स करके माडर्न गारमेंट का कलेक्शन पेश किया। उनके शोस्टॉपर अर्जन बाजवा रहे।

चंडीगढ़ के डिजाइनर मंदीप लिट्ट ने एब्सलूट इंडियन थीम के साथ अपना कलेक्शन पेश किया। इसमें भारतीय स्कर्र्ट बी-कट ब्लाउज से कॉकटेल साड़ी, शरारा से लेकर क्लासिकल अनारकली और लहंगों की बड़ी रेंज देखने को मिली। इस शो में भारतीय और पश्चिमी कट कर अनूठा संगम देखने को मिला।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें