फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने रक्षा मंत्री एंटनी को भेजीं चूड़ियां

Wed, 14 Aug 2013 12:58 AM IST
जालंधर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा मानवाधिकार सेल ने केंद्र सरकार के मंत्रियों पर पाकिस्तान पर कार्रवाई करने की बजाय उनसे दोस्ताना रिश्ते बढ़ाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भाजपा मानवाधिकार सेल ने कहा है कि पाकिस्तान लगातार भारतीय सीमा (एलओसी) पर हमले कर रहा है और सरकार इसका मुंह तोड़ जवाब नहीं दे रही है।

इससे खफा भाजपा नेताओं ने मंगलवार को डाक के जरिए रक्षा मंत्री एके एंटनी को चूड़ियां भेजीं।

भाजपा मानवाधिकार सेल के प्रांत सहसंयोजक कमल शर्मा, जिला प्रधान अजय चोपड़ा, भाजपा सीए सेल के संयोजक सीए सुरिन्दर आनंद ने कहा कि मौजूदा समय में भारत की सीमा की सुरक्षा राम भरोसे है।

पाकिस्तान आंखें दिखा रहा है तो भारत के मंत्री आंखें मूंदे हैं। अजय चोपड़ा ने कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि अगर वह पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब नहीं दे सकती हैं तो हाथों में चूड़ियां पहन ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानवाधिकार सेल ने पार्सल कर रक्षा मंत्री को चूड़ियां भेजीं। इस मौके पर अमनदीप कटारिया, आशु घई, पूर्व पार्षद गुरमेल सिंह, मंदीप बख्शी, प्रदीप खुल्लर, राबिन, नवदीप कुन्नर, रिक्की चड्ढा, वरिन्दर अरोड़ा, आकाश, राजीव, महिन्दर भगत, संदीप छिब्बड़, अश्विनी शर्मा तथा अन्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें