पठानकोट में मंगलवार को सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गई। उनकी स्कूटी को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंजाब के पठानकोट में भाजपा नेता की सड़क हादसे में मौत हो गई। भाजपा नेता स्कूटी में सवार होकर मंदिर जा रहे थे, तभी उनकी स्कूटी को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में भाजपा नेता विश्व महाजन निवासी पठानकोट की मौके पर मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचित किया। जबकि गाड़ी चालक मौके से भागने में सफल हो गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय विश्व महाजन काली माता मंदिर में नत्मस्तक होने अपनी स्कूटी पर जा रहे थे। तभी उनकी स्कूटी को एक महिंद्रा पिकअप ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विश्व महाजन के परिवारिक सदस्यों ने बताया कि उनकी आयु 60 वर्ष से ज्यादा थी। वह रोजाना की तरह मंगलवार सुबह भी अपनी स्कूटी पर सवार होकर काली माता मंदिर नत्मस्तक होने के लिए गए। जब वे मंदिर से थोड़ी दूरी पर पहुंचे तो पीछे से आ रही एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि विश्व महाजन की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना का पता चलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचा। हालांकि पुलिस मृतक के परिवार सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है और परिवार जनों के बयानों पर ही आगे की कार्रवाई अमल में पुलिस लाएगी। वहीं, पुलिस गाड़ी चालक का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।