फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों ने मराड़ कलां में की रैली और मार्च

Sun, 14 Feb 2016 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
देहाती मजदूर सभा के नेतृत्व में मराड़कलां गांव में मजदूरों ने रूड़ी के लिए जगह की मांग को लेकर रोष रैली करते हुए मार्च किया।
विज्ञापन


देहाती मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह, वित्त सचिव जसविंदर सिंह, जगसीर सिंह ने बताया कि लंबे समय से गांव के छप्पड़ की जगह पर मजदूरों ने रूड़ी लगा रखी थी लेकिन मराड़ कलां की पंचायत व अकाली जत्थेदारों ने मजदूरों से रूड़ी वाली जगह छीन ली है।

साथ ही मजदूरों के मकानों में भी तोड़फोड़ की। मजदूरों ने मांग की कि पंचायती जमीन से पांच मरले के रिहायशी प्लॉट दिए जाएं और एक मरला रूड़ी लगाने के लिए जगह दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर ऐसा न किया गया तो वह संघर्ष करने पर विवश होंगे। 16 फरवरी को मिनी सचिवालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर जसवंत सिंह, सुरजीत सिंह, बलवीर सिंह, दर्शन सिंह, गुरमीत सिंह, जगमीत सिंह, दर्शन कौर, बलविंदर कौर, बलजीत कौर, जंग सिंह, बोहड़ सिंह, हरपाल सिंह, सुखदेव कौर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें