फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्थानों पर एटीएम लूट की कोशिश

Thu, 02 Jan 2014 09:42 PM IST
बठिंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में सक्रिय लुटेरों ने एक बार फिर दुस्साहस दिखाया। उन्होंने क्षेत्र में दो स्थानों पर एटीएम टूटने की कोशिश की। हालांकि वे अपने इस प्रयास में नाकाम रहे।
विज्ञापन


एटीएम कक्षों में तोड़फोड़ की घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। साथ ही लूटा का प्रयास करने वालों की तलाश की जा रही है।

तलवंडी साबो में चोरों ने दो बैंकों के एटीएम में तोड़फोड़ की। तलवंडी साबो थाने के हवलदार गुरमेल सिंह ने बताया कि एक जनवरी की सुबह तकरीबन पांच बजे रोड़ी रोड पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड नजदीक स्थित गुरुद्वारे में माथा टेकने चला गया।
विज्ञापन


जब वह लोटकर आया तो उसने देखा कि उसके बैंक का एटीएम व उसके साथ लगते पीएनबी बैंक के एटीएम टूटे पड़े हैं। आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि कार में आए तीन लोगों ने लूटपाट की नीयत से इन एटीएम में तोड़फोड़ की है।
विज्ञापन



उसने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस की दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें