गांव बरेह के ईंटों के भट्ठे पर काम करने वाले एक परिवार की महिला ने गरीबी के चलते जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार गांव बरेह के पास स्थित ईंटों के भट्ठे पर चरण सिंह नामक एक व्यक्ति का परिवार पथेर का काम करता था।
बीते लंबे समय से घर में आर्थिक तंगी होने से चरण सिंह की पत्नी किरण देवी ने बुधवार को घर में कोई जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली।