बुढलाडा में जिला सेहत विभाग की एक टीम ने एक दुकान से खाने पीने की वस्तुओं के सैंपल लिए।
इसे लेकर दुकानदारों ने सेहत विभाग की टीम का जबरदस्त विरोध किया।
इसको देखते हुए डीएचओ और फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर शर्मा व उनकी टीम को पुलिस प्रशासन की मदद लेनी पड़ी।
लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी दुकानों से सैंपल भर कर उन्हें बेवजह तंग किया जाता है।
जिला सेहत अधिकारी मोहन सिंह ने कहा कि शहर में नकली दूध, घी, पनीर, तेल और खाद्य पदार्थों के बारे में उन्हें मिल रही शिकायतों के मद्देनजर शहर में दो दुकानों और एक दूध की डेरी में से सैंपल लिए गए हैं।