फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से किसानों के चेहरे खिले

Wed, 13 Jan 2016 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात हुई बारिश से ठंड बढ़ने से किसानों के चेहरे खिल उठे। उनको उम्मीद होने लगी कि आगे आने वाले दिनों में भी ठंड जारी रहेगी।
विज्ञापन


वहीं मौसम विभाग ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में थोड़ी बहुत ठंड पड़ सकती है।

विभाग के अधिकारी राजकुमार पाल ने बताया कि बुधवार को बठिंडा में न्यूनतम 9.2 डिग्री और न्यूनतम 15.5 डिग्री तापमान रहा। आने वाले दिनों में थोड़ा बहुत कोहरा पड़ सकता है।
विज्ञापन


इसके साथ ठंड रहेगी और साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। किसान नेता शिंगारा सिंह का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में बारिश होने से ठंड बढ़ती है तो किसानों के गेहूं की फसल अच्छी मात्रा में हो जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर मौसम पहले की तरह ही रहता है तो इस बार गेहूं की फसल का झाड़ पहले से कम हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें