फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्ल कंपनी से निवेशकों का पैसा वापस करवाने की गुहार

Mon, 11 Jan 2016 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्ल कंपनी में निवेश कर फंसे लोगों की ओर से बनाई गई संस्था इंसाफ की आवाज आर्गेनाइजेशन के सदस्यों का एक वफद आम आदमी के पंजाब इंचार्ज संजय सिंह और सांसद भगवंत मान से मिला।
विज्ञापन


उन्होंने उनसे मिलकर गुहार लगाई कि कंपनी में फंसे लोगों का पैसा वापस करवाया जाए। ललित शर्मा ने बताया कि उनकी ओर से आप लीडरशिप को दिए गए इस मांगपत्र में कहा गया है कि पर्ल कंपनी के मालिक की गिरफ्तारी होने से निवेशकों को कोई राहत नहीं मिली है।

उन्होंने इस पत्र में मांग की है कि पूर्व उत्तर भारत में समूह चल-अचल संपत्ति को नीलाम कर जल्द से जल्द निवेशकों का पैसा वापस करवाया जाए।

उनका कहना है कि कंपनी के जो बैंक खाते सीबीआई ने सीज किए हैं उन्हें रि-स्टोर कर खातों की रकम गरीब निवेशकों में वितरित की जाए। तब तक कंपनी मालिक और डायरेक्टरों को रिहा न किया जाए, जब तक निवेशकों का पैसा वापस नहीं किया जाता।
विज्ञापन


ललित शर्मा ने बताया कि आप लीडरशिप की ओर से वफद को भरोसा दिया गया है कि मांग पत्र को संजीदगी से लेकर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

इस दौरान आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिंद्रपाल सिंह दानगढ़, बलदेव सिंह, राम शर्मा, सुरिंदर शर्मा, गुरजंट सिंह, गुरसेवक सिंह, परमजीत कलेर, कुलदीप सिंह, निपुण बुढ़लाडा और आर्गेनाइजेशन के अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें