फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के सात सदस्यों ने किया इस्तीफे का एलान

Mon, 02 Nov 2015 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गहरा बारा सिंह की पंचायत के सात सदस्यों ने सरकारी कार्यालयों में अपनी सुनवाई न होने की वजह से इस्तीफे का एलान किया है।
विज्ञापन



उन्होंने आरोप लगाते कहा कि प्रशासन पंचायत के विपरीत विकास कामों में रुकावट डालने वाले लोगों का पक्ष ले रहा है।  
गांव के पंच भीम सिंह, गुरतेज सिंह, हरजीत सिंह, सुखदेव सिंह, जसपाल सिंह, बलजिंदर कौर और सुखविंदर कौर ने कहा कि गांव के विकास कार्यों में कुछ व्यक्ति जानबूझकर रुकावट पैदा कर रहे हैं।

इसे वे प्रशासन के ध्यान में ला चुके हैं। पंचों ने बताया कि करीब दो साल से पंचायत गांव की नालियों का पानी निकासी ड्रेन के जरिये बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं इस ड्रेन के काम में कुछ लोग रुकावट पैदा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव की सरपंच सुरजीत कौर को मतदातायों ने चुना था, लेकिन कुछ कारणों से उसकी जगह प्रशासन की ओर से प्रबंधक लगा दिया गया है। डीसी डॉ. बसंत गर्ग का कहना है कि वह इस मामले की जांच करवाएंगे। इसके बाद ही कुछ कह पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें