फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना रैली स्थल का जायजा लेने पहुंचे सुखबीर

Sun, 22 Nov 2015 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल की ओर से सोमवार को यहां आयोजित की जा रही सद्भावना रैली की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


रविवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने विशेष तौर पर रैली स्थल पर पहुंचकर प्रबंधों का जायजा लिया व अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

विवादों में घिरी पर्ल कंपनी की लगभग 15 एकड़ जमीन पर आयोजित की जा रही रैली में 10 फीट से ऊंची स्टेज बनाई गई है। रैली स्तर पर आम लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों के बजाए दरियां ही बिछाई गई हैं जबकि स्टेज के ठीक नीचे वीआईपी और मीडिया के लिए कुर्सियों का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन


रैली की शुरुआत के दौरान ढाडी जत्थे धार्मिक वारें पेश करेंगे। उसके बाद अन्य नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री तथा उप मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे।

रैली के लिए विशेष बसों का भी प्रबंध किया गया है जो ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहर और मंडियों से भी लोगों को रैली स्थल पर पहुंचाएंगी।

रैली स्थल पर प्रबंधों की जिम्मेदारी अकाली दल के यूथ विंग तथा छात्र विंग एसओआई को सौंपी गई है जबकि उप मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार और अन्य नेतागण पिछले कई दिनों से खुद रैली स्थल पर मौजूद रहकर प्रबंधों की देखरेख कर रहे हैं।

सद्भावना रैली के कारण होने वाली ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए विशेष दस्ते तैनात किए गए हैं लेकिन रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने वाली बसों व अन्य वाहनों के कारण आम लोगों को दिक्कतें पेश आने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

रैली में पूरे पंजाब से एक हजार से अधिक बसें आने की संभावना है जबकि अन्य वाहनों की आमद के कारण यातायात बुरी तरह बाधित होगा।

रैली स्थल और आसपास जिला पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के बड़े प्रबंध किए गए हैं। पंजाब पुलिस के साथ साथ रैली स्थल व बाहर अर्ध सैनिक बल व आर.ए.एफ. की भी तैनाती रहेगी।

यही नहीं रैली को लेकर बठिंडा अमृतसर नेशनल हाईवे पर पुलिस व सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पुलिस के बम निरोधक दस्ते , डॉग स्कवायड व अन्य सुरक्षा बल भी पूरा समय रैली स्थल के आसपास तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


सुरक्षा प्रबंधों को लेकर करीब 7 जिलों से पुलिस मुलाजिमों को विशेष तौर पर बठिंडा बुलाया गया है। रैली में शामिल होने वाले लोगों को कडी सुरक्षा से गुजरना पड़ेगा। एंट्री प्वाइंट पर जहां बड़ी संख्या में मैटल डिटेक्टर लगाए गए हैं वहीं पुलिस द्वारा भी हर शख्स की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें