गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी की ओर से रेडक्रास सोसाइटी समेत अन्य संस्थाओं के अलावा रिफाइनरी के साथ लगते सिरसा जिले के क्षेत्रों की कुछ संस्थाओं को 1500 गर्म कंबल भेंट किए गए।
वे आगे इन्हें गरीब लोगों को वितरित करेंगे। रिफाइनरी की ओर से डिप्टी कमिश्नर डॉ. बसंत गर्ग के जरिये रेडक्रास को 300 कंबल, तख्त श्री दमदमा साहिब को 300 कंबल, गुरुद्वारा श्री मस्तूआणा साहिब को 100 क्लब, सहारा क्लब और नौजवान क्लब को 100-100 कंबल और रिफाइनरी के आसपास के गांव में स्थित गुरुद्वारा साहिब को 300 गर्म कंबल दिए गए।
रिफाइनरी के जीएम राजीव परमार ने बताया कि जिला बठिंडा और सिरसा में कुल 1500 कंबल विभिन्न संस्थाओं के जरिये जरूरतमंद लोगों को दिए गए हैं।
रिफाइनरी के साथ लगती मंडी कालांवाली के नशा मुक्ति केंद्र को डिप्टी कमिश्नर सिरसा के जरिये कंबल दिए गए हैं।
रिफाइनरी के पीआरओ वाहेगुरु पाल सिंह ने बताया कि रिफाइनरी की ओर से सामाजिक जिम्मेवारी प्रोग्राम के तहत विभिन्न तरह के सेहत संभाल कैंप, सिखलाई कैंप, इंगलिश स्पीकिंग कोर्स, कंप्यूटर और लेपटॉप रिपेयर कोर्स और फ्रिज व एसी की मुरम्मत की ट्रेनिंग के कोर्स लगातार चलाए जा रहे हैं।
साथ ही रिफाइनरी की ओर से इस साल गरीब स्कूली बच्चों को 4000 स्कूली वर्दीयां वितरित की गई है।