फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोती

Tue, 08 Dec 2015 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास विभाग की ब्लाक मार्केट में लगी मरहूम प्रधान मंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही सिविल एवं पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस नेता मनजीत सिंह मान, पंडित रवि शर्मा ने रोष प्रकट करते आरोपियों को जल्द पकड़कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

मौके पर पहुंची डॉ. मालती थापर ने प्रतिमा को अपने नर्सिंग कॉलेज में लगाने की इच्छा जाहिर। इसका पूर्व विधायक विजय साथी और अन्य कांग्रेसियों के विरोध कर दिया। इस पर तहसीलदार इकबाल सिंह सरकारी जिप्सी में प्रतिमा को जिला सचिवालय में ले आए।
विज्ञापन


उप मंडल मजिस्ट्रेट सुरिंदर कौर ने बताया कि कांग्रेस नेताओं की सहमति से प्रतिमा को यहां से हटवा लिया गया है। अब यह प्रतिमा जिला सचिवालय या किसी अन्य सुरक्षित व उचित जगह पर लगाई जायेगी। इस मौके एसपी हरजीत सिंह पन्नू (आई) भी मौजूद थे। घटना का पता लगने पर प्रतिमा को स्थापित कराने वाले रणविंदर सिंह पप्पू रामूवाला भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल की।

तीसरी बार की गई बेअदबी
कांग्रेस नेताओं ने बताया बताया प्रतिमा के साथ बेअदबी करने की यह तीसरी घटना है। वर्ष 2013 में 1 दिसंबर को बेअदबी करने के साथ प्रतिमा की बाजू भी तोड़ दी गई थी। इस बारे थाना सिटी पुलिस ने तत्कालीन शहर कांग्रेस प्रधान ओपिंदर सिंह गिल की शिकायत पर केस दर्ज किया था। पुलिस किसी भी आरोपी गिरफ्तार करने में अब तक नाकाम है।
विज्ञापन


इस घटना से कुछ समय पहले भी बेअदबी की गई थी। इस प्रतिमा को पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के समय पूर्व जिला प्रधान रणविंदर सिंह पप्पू ने स्थापित किया था। रणविंदर सिंह पप्पू कुछ समय पहले कांग्रेस छोड़ कर अकाली दल में चले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें