गांव ढुडीके में किरती किसान यूनियन और आम आदमी पार्टी के विरोध के कारण
कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं सत्ताधारी पार्टी की विधायक को बैरंग
वापस लौटना पड़ा।
वहीं पुलिस प्रबंधों के बीच उन्होंने गांव चूहड़चक
के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं का साइकिलें बांटीं। गांव
ढुडीके में वीरवार को सत्ताधारी पार्टी की विधायक राजविंदर कौर भागीके
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आने वाली
थीं। किरती किसान यूनियन और आम आदमी पार्टी समेत अन्य जत्थेबंदियों को इसकी
भनक लग गई।
उन्होंने विधायक के आने से पहले ही स्कूल के धरना लगा
दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रदर्शनकारी शाम तक धरने
पर डटे रहे जिसके कारण विधायक को बैरंग वापस लौटना पड़ा। धरने में किरती
किसान यूनियन के प्रदेश प्रधान निर्भय सिंह ढुडीके, आप नेता दर्शन सिंह,
ज्ञानी बलजीत सिंह, लखविंदर सिंह, चमकौर सिंह और छिंदर सिंह शामिल थे।
विधायक ने गांव चूहड़चक के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 39 साइकिल
बांटीं। मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मेंबर जगराज सिंह दौधर,
सरपंच नछत्तर सिंह और सरपंच सुरिंदर कौर और परमजीत सिंह पम्मा अकाली नेता
मौजूद थे।