फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के 16 अस्पताल में होगा कैंसर का इलाज: ज्याणी

Fri, 10 Jan 2014 10:13 PM IST
अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में अब 16 अस्पताल में कैंसर का इलाज किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल का चयन भी हो चुका है।
विज्ञापन


यह जानकारी शुक्रवार को सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने सिविल अस्पताल में पांच करोड़ की लागत से बने एएनएम और जीएमएम नर्सिंग स्कूल और हॉस्टल ब्लाक के शुभारंभ के दौरान पत्रकारों से कही।

उन्होंने बताया कि राज्य में जल्द ही 330 एमबीबीएस और 325 स्पेशलिस्ट डाक्टरों की कमी को पूरा किया जाएगा। ज्याणी ने कहा कि डाक्टरों की कमी को तीन माह के अंदर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं 325 स्पेशलिस्ट डाक्टरों की कमी को डेढ़ माह में पूरा किया जाएगा। इसके अलावा पंजाब में 308 एमबीबीएस डाक्टरों की सीटों को भी मंजूरी मिल गई है। सेहत मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से राज्य में कैंसर के मरीजों के उपचार  में प्रयोग होने वाली 180 प्रकार की दवाईयां कम रेट में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


उन्होंने सिविल अस्पताल के डाक्टरों को अस्पताल से ही सभी दवाईयां मुहैया करवाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को बाहर से दवा लिखने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीएमओ अजय साहनी, एसएमओ डॉ. सतीश गोयल और डॉ. सतीश जिंदल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें