फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी वारदात के लिए इशारे की इंतजार में था आतंकी

Mon, 10 Nov 2014 10:48 PM IST
अमर उजाला बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गत दिवस गिरफ्तार बब्बर खालसा व खालिस्तान टाइगर फोर्स के खूंखार आतंकवादी रमनदीप सिंह उर्फ सन्नी आने वाले दिनों में पंजाब में बड़ी वारदात करने वाला था। इसके लिए उसे बस अपने आकाओं के इशारे का इंतजार था।
विज्ञापन


यह खुलासा समनदीप सिंह ने पुलिस की प्रारंभिक जांच में किया है। सोमवार को उसे अदालत ने तीन दिन का पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच रमनदीप सिंह सन्नी को पुलिस ने चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट रमन कुमार की अदालत में पेश किया।

पुलिस ने सन्नी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई व पंजाब के दिवांगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कातिल खालिस्तान टाइगर फोर्स के चीफ जगतार सिंह तारा के साथ संबंध होने की बात कहकर अदालत से 8 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था। हालांकि अदालत ने पुलिस को सन्नी का तीन दिन का रिमांड दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आतंकवादी रमनदीप सिंह को बडे़ गुप्त तरीके से अदालत में पेश किया और रिमांड लेकर तुरंत वहां से निकल गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार सन्नी ने बठिंडा पुलिस के आगे कई तरह के राज खोले हैं। उसने पुलिस को बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई व खालिस्तान टाइगर फोर्स के मुखी जगतार सिंह तारा पंजाब में अमन शांति को भंग करने के लिए बडे़ स्तर पर कोशिश में हैं।

उसने पुलिस को बताया कि आतंकवादियों ने थाईलैंड के बैंकाक व मलयेशिया में अपने ठिकाने बना रखे हैं और वहां पर सोशल साइटों के जरिए बेरोजगार युवायों से संपर्क कर तरह-तरह के प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाकर अपने ठिकानों पर हथियार चलाने व बंब तैयार करने की सिखलाई देते हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में आतंकवादी सन्नी ने माना कि केटीएफ के मुखी जगतार सिंह तारा के संपर्क में था और आने वाले दिनों में पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए विदेश में बैठे अपने आका के इशारे का इंतजार कर रहा था। बठिंडा पुलिस आतंकवादी रमनदीप सिंह के फेसबुक अकांउट और मोबाइल फोन की काल डिटेल की गहराई से जांच कर रही है ।
विज्ञापन


एसएसपी बठिंडा गुरप्रीत सिंह भुल्लर का कहना था कि आने वाले दिनों आतंकवादी रमनदीप सिंह उर्फ सन्नी से रिमांड के दौरान कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें