बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित विवादित पर्ल कंपनी की जगह पर आने वाली
15 दिसंबर को रैली करने जा रही कांग्रेस पार्टी के तीन विधायकों ने रैली
स्थल का जायजा लिया।
इनमें दो पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह कांगड,
मक्खन सिंह के अलावा मौजूदा विधायक अजायब सिंह भटी शामिल थे। उधर, पर्ल
निवेशकों ने शुक्रवार को शहर के हाजी रत्न गुुरुद्वारा साहिब में एक बैठक
कर कांग्रेस को चुनौती दी है कि अगर कांग्रेस के सांसद 10 दिसंबर तक उनकी
मामला सांसद में नही उठाते तो वह रैली का विरोध करेंगे ।
रैली स्थल
का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की रैली मेें
अकाली दल की रैली से ज्यादा भीड़ होगी और लोग खुद अपने अपने वाहनों पर
आएंगे, न कि अकाली दल की तरह बाहर से लोगों को लाया जाएगा। पर्ल निवेशक
एसोसिएशन के नेता रणजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 10 दिसंबर तक उनका
मामला सांसद में उठाती है तो वह कांग्रेस की रैली का विरोध नही करेंगे, अगर
कांग्रेस उनका मामला सांसद में नही उठाती तो अकाली दल की रैली की तरह
कांग्रेस की रैली का भी विरोध करेंगे।
उल्लेखनीय है कि पर्ल कंपनी
में हजारों लोगों अपने खून पसीने की कमाई को निवेश किया था। अब कंपनी पैसा
लौटाने में असमर्थ दिखाई दे रही है। इस पर निवेशक एसोसिएशन बनाकर कानूनी
तौर पर पर्ल कंपनी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।