फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके के खिलाफ हिंदू शिव सेना का प्रदर्शन

Sat, 10 May 2014 10:38 PM IST
अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू शिव सेना पंजाब ने शनिवार को पटियाला फाटक के पास स्थित पीरबाबा की दरगाह व शिव मंदिर के सामने खुला शराब का ठेका बंद करवाने के लिए धरना दिया।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक दिए गए इस धरने में शिव सैनिकों ने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन से ठेका हटाने की मांग की। मौके पर पहुंचे तहसीलदार को हिंदू शिव पंजाब के प्रधान रविंदर कुमार ने मांग पत्र सौंपते हुए चेतावनी दी कि अगर अगले शनिवार तक ठेके को यहां से हटाया न गया तो वह खुद ठेके के आग आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन


प्रधान रविंदर कुमार व सीनियर नेता चरणजीत थापर ने कहा कि धार्मिक स्थानों, स्कूलों व रिहायशी क्षेत्रों में खुले शराब के ठेकों के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा। तहसीलदार के ठेका हटाने के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें