फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग से परेशान बहू ने जहर खा दी जान

Tue, 22 Jul 2014 10:26 PM IST
अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्तानिया रोड पर स्थित गौरव कालोनी निवासी एक विवाहिता ने जहर निगल कर खुदकुशी कर ली। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुरालियों की दहेज की मांग के लिए तंग परेशान करने से दुखी होकर उनकी बेटी ने जहर निगला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


निरंजन सिंह निवासी बठिंडा ने बताया कि उसकी बेटी मंजीत कौर की शादी सर्बजीत सिंह के साथ 2013 में हुई थी। इस शादी से मंजीत के घर एक तीन माह की बेटी है। शादी के कुछ समय बाद ही उसकी बेटी को उसका पति व ससुराज वाले दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लग पड़े।

बात बढ़ने पर ससुराल वालों ने अगस्त में उसकी बेटी को घर से निकाल दिया गया। इसके बाद रिश्तेदारों की ओर से बीच बचाव करने पर उसकी बेटी कैनाल थाने के सामने पति सहित किराए के मकान में रह रही थी। सोमवार रात्रि उसे करीब साढे़ आठ बजे उसकी बेटी का फोन आया कि उसके ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं व उसकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने बेटी से कहा कि घर में ऐसा मनमुटाव होता रहता है वह सुबह आकर बात करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह तकरीबन छह बजे उसकी बेटी का फिर से फोन आया कि उसकी हालत खराब है। जैसे ही वह वहां पहुंचे तो मंजीत कौर के मुंह से झाग निकल रही थी। उन्होंने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित करते हुए कहा कि उसकी मौत तो काफी समय पहले हो चुकी है।

थाना कैनाल कालोनी के एएसआई कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता निरंजन सिंह प्रेमी और भाई परमजीत सिंह मान के बयानों के आधार पर आरोपी पति, सास व सुसर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें