फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कैंटर ने कुचले कांवड़िए, दो की मौत, तीन घायल

Thu, 27 Feb 2014 10:48 PM IST
अमर उजाला, (रामपुरा फूल/बठिंडा)
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरात्रि के त्योहार पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर रामपुरा फूल आ रहे कांवड़ियों को एक बेकाबू कैंटर ने कुचल दिया इससे दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में से एक ही हालात नाजुक होने के कारण उसको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद रामपुरा फूल शहर में तनाव पैदा हो गया और लोगों ने रोष की वजह से शहर के बाजार बंद कर दिए। वहीं दूसरी तरफ कांवड़ियों ने बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लगाकर सरकार व पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। भीड़ ने घटना को अंजाम देने वाले कैंटर को भी आग के हवाले कर दिया। घटनास्थल और सरकारी अस्पताल में बड़ी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

जानकारी के अनुसार कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर वीरवार सुबह रामपुरा फूल आ रहा था। सुबह करीब 5.30 बजे तपा मंडी के करीब बरनाला साइड से आ रहे एक बेकाबू कैंटर ने अचानक उन्हें कुचल दिया। इससे शहर निवासी सुरेश कुमार पुत्र कस्तूरी लाल व गुरमेल सिंह पुत्र राज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथी राधे श्याम पुत्र मदन लाल, रमेश कुमार लवला पुत्र मित्रसैन सिंगला व विक्की पुत्र धर्मपाल घायल हो गए। घायलों में से राधे श्याम को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया जबकि बाकी दोनों घायल स्थानीय अस्पतालों में दाखिल हैं।
विज्ञापन


कांवड़ियों के लिए बने अलग रास्ता
नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष सुनील बिट्टा, कांवड़ संघ के नेता नीरज चौधरी, गुरप्रीत सिंह गोरा, भारत भूषण बंटी आदि ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस का रवैया निंदनीय था। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की पंजाब सरकार कांवड़ियों को विशेष सुरक्षा दे और शिवरात्रि के मौके पर उनके लिए अलग रास्ते का प्रबंध किया जाए। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग भी की।

अर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी का दिया आश्वासन
मौके पर पहुंचे जिला परिषद के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मलूका ने दुखी परिवारों से मिलकर घटना पर अफसोस जाहिर किया। उन्होंने सरकारी अस्पताल में पुलिस व डाक्टरों को पोस्टमार्टम जल्दी कर शवों को परिजनों हवाले करने का निर्देश भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने घायल कांवड़ियों से मिल कर उनका हालचाल भी पूछा। उन्होंने दोनों मृतकों के परिजनों को पंजाब सरकार द्वारा 2-2 लाख रुपये की सहायता, एक-एक परिजन को सरकारी नौकरी देने और घायलों के इलाज का खर्च सरकार द्वारा उठाने का आश्वासन भी दिया। एसडीएम सकतर सिंह ने बताया कि उन्होंने केस की सिफारिश कर सरकार को भेज दिया है।

अंतिम संस्कार के समय पूरा शहर मौके पर मौजूूद था। जिला परिषद के चेयरमैन मलूका भी इस दौरान उपस्थित थे। पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल पूछा एवं दुखी परिवार से हमदर्दी जाहिर की।  

मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू
रामपुरा फूल सब डिवीजन के डीएसपी हरिंदर सिंह ने बताया कि घटना के लिए आरोपी कैंटर चालक और क्लीनर के विरुद्ध तपा थाना में मामला दर्ज कर कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। कांवड़ियों द्वारा बठिंडा चंडीगढ़ सड़क पर जाम लगाने के चलते पुलिस ने अन्य रास्तों से ट्रैफिक को चालू रखा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें