फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने नसीब बावा

Wed, 09 Dec 2015 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन 12 बार पहले अध्यक्ष रह चुके नसीब बावा फिर कई वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुने गए हैं। बावा अकाली दल के काउंसिलर भी हैं।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी एडवोकेट जगदेव सिंह गिल ने बताया कि जिला बार अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार नसीब बावा, देविंदर सिंह संधू और परउपकार सिंह संघा मैदान में थे।

चुनाव में नसीब बावा को 116 और देविंदर सिंह संधू को 92 और परउपकार सिंह संघा को 56 वोट मिले। उन्होंने बताया कि उप प्रधान पद पर कुलविंदर शर्मा ने सीधे मुकाबले में अशोक गोयल से 23 वोट अधिक हासिल कर चुनाव जीता।
विज्ञापन


महासचिव पद के लिए राजपाल शर्मा ने राहुल कांसल को 135 वोट से हराया। वित्त सचिव पद के लिए अमित मित्तल ने अमनदीप कौर को 29 वोटों से और संयुक्त सचिव के लिए सिमरनजीत सिंह गिल ने विद्या को 56 वोटों से मात दी।

जिला बार के नये चुने गए अध्यक्ष नसीब बावा पहले 12 बार अध्यक्ष रह चुके हैं। बावा कुछ समय पहले कांग्रेस छोड़ शिरोमणि अकाली दल में चले गए थे और वह यहां से शिरोमणि अकाली दल के काउंसिलर भी हैं।
विज्ञापन


समर्थक वकीलों ने बावा का जोरदार स्वागत किया। बावा ने सभी वकीलों का धन्यवाद किया और कहा कि वह बिना किसी भेदभाव सेवा करेंगे। इस मौके एडवोकेट विजय धीर व अन्य वकील मौजूद थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें