फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस रैली: ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, हाईवे जाम

Tue, 15 Dec 2015 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा में कांग्रेस की बदलाव रैली में ज्यादातर नौजवान युवाओं ने हिस्सा लिया। प्र्रदेश भर से भारी संख्या में युवा अपने-अपने वाहनों पर रैली में पहुंचे थे।
विज्ञापन


इसके अलावा बरसों से आपसी फूट का शिकार पंजाब कांग्रेस की पूरी लीडरशिप एक मंच पर नजर आई। पहले से अपने आप काफी बदलाव लाते हुए कांग्रेसी नेताओं ने अपनों पर निशाने साधने के बजाय अकाली दल को पूरी तरह से निशाना बनाया।

उन्होंने जमकर प्रदेश की अकाली भाजपा सरकार को कोसा। कांग्रेस की रैली में प्रदेश भर से आए लोगों के भारी हजूम के चलते बठिंडा में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से फेल रही।
विज्ञापन


कई-कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। इसके चलते बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे पर पूरी तरह से दिन भर जाम रहा। बठिंडा-मानसा-तलवंडी हाईवे के अलावा बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर भी जाम लगा रहा।

इस दौरान कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी शकील अहमद, कंपेन कमेटी की चेयरपर्सन अंबिका सोनी, मौजूदा सीएलपी लीडर चरणजीत सिंह चन्नी, डिप्टी सीएलपी लीडर भारत भूषण आशू, पूर्व सीएलपी नेता सुनील जाखड़, पंजाब कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रजिंदर कौर भट्ठल, पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर, कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे युवराज रणइंद्र सिंह, विधायक अजायब सिंह भट्टी, सुखजिंदर सिंह सुख सरकारियां, हरचंद कौर बराड़, कांग्रेसी नेता जगमीत सिंह बराड़, पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह कांगड, सांसद संतोख चौधरी के अलावा अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें