फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष मुफ्त रेलगाड़ी में हजार श्रद्धालु करेंगे सफर : डीसी

Sun, 03 Jan 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सोमवार को रामां मंडी से श्री नांदेड़ साहिब को जाने वाली विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन


इसमें एक हजार श्रद्धालु सफर करेंगे। इसी दिन ही चार बसें दो सौ यात्रियों को सालासर धाम दर्शनों के लिए बठिंडा से चलेंगी। सहायक डिप्टी कमिश्नर (विकास) वरिंद्र कुमार शर्मा ने रविवार को इस समारोह के लिए विशेष मीटिंग ली।

शर्मा ने बताया कि रेलगाड़ी और बसों संबंधी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस बारे में अलग-अलग अफसरों और कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि डिप्टी कमिश्नर डॉ. बसंत गर्ग के निर्देश पर एक हजार यात्रियों की लिस्ट तैयार कर दी गई है। सभी यात्रियों को रेलगाड़ी बर्थ नंबर और मेडिकल सर्टिफिकेट एसडीएम दफ्तर तलवंडी साबो की ओर से जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


यात्रियों को अपील करते शर्मा ने कहा कि वे अपने साथ एसडीएम दफ्तर तलवंडी साबो की ओर से जारी किये रेलगाड़ी बर्थ नंबर और मेडिकल सर्टिफिकेट, एक पासपोर्ट साइज फोटो, कोई एक सरकार की ओर से जारी किया असली शिनाख्त कार्ड, बिस्तर और जरूरत के अनुसार कपड़े लेकर आएं। रेलगाड़ी में किसी भी किस्म का असला लेकर चलने पर सख्त मनाही है।

शर्मा ने कहा कि यात्रियों को उनके गांवों से लेकर रामां मंडी रेलवे स्टेशन तक लाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा विशेष बसों का इंतजाम किया गया है।

यह बसें गांवों से 4 जनवरी को सुबह 6 बजे चलेंगी। यात्री सुबह 7:30 बजे तक रामां मंडी रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएं। इसी तरह सालासर जाने के लिए 4 बसें श्री हनुमान मंदिर पोस्ट ऑफिस बाजार बठिंडा से रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन


इन बसों में 200 यात्रियों को सालासर धाम के लिए मुफ्त यात्रा करवाई जाएगी। इस दौरान एसडीएम तलवंडी साबो नरिंद्र सिंह धालीवाल, जिला ट्रांसपोर्ट अफसर लतीफ अहमद, सचिव आरटीए हरजीत सिंह संधू मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें