फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बस की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

Sat, 27 Feb 2016 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुरा फूल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा फूल-मौड़ मंडी सड़क पर शुक्रवार को कार और बस की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद बस को आग लग गई, गनीमत रही कि बड़े नुकसान से बचाव रहा।
विज्ञापन


हादसे में कार के परखचे उड़ गए। कार में फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। सहारा ग्रुप के अध्यक्ष संदीप वर्मा ने बताया कि बुर्जहरी गांव निवासी मंदीप सिंह अपने साथी बलदीप सिंह व केवल सिंह के साथ एक इंडिका कार में मौड़ मंडी से रामपुरा फूल आ रहा था।

वहीं मालवा बस सर्विस की बस रामपुरा फूल से मौड़ मंडी जा रही थी। फतेह गर्ल्स कॉलेज के पास दोनों वाहनों में सीधी टक्कर हो गई। इससे कार सवार तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं टक्कर के बाद बस में भी आग लग गई और वह एक पेड़ से जा टकराई। इस वजह से बस में सवार एक यात्री तेजा सिंह निवासी मंडीकलां घायल हो गया।

आसपास के लोगों व अन्य वाहन चालकों ने बस पर लगी आग को काबू कर बड़े नुकसान से बचाया। वहीं सहारा क्लब के सदस्यों सुक्खा व जोनटी ने घायलों को रामपुरा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। वहां पर कार सवार मंदीप सिंह को मृतक करार दे दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें