बीबी वाला रोड पर स्थित एक प्राइवेट बैंक के पास एक ट्राला चालक ने मोटरसाइकिल पर जा रहे व्यक्ति को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई।
हादसे के बाद आरोपी ट्राला चालक जैमल सिंह निवासी सिरसा मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान हरबंस सिंह निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है।
मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस ने मृतक के बेटे बलविंदर सिंह की शिकायत के आधार पर उक्त ट्राला चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना सिविल लाइन के एएसआई जरनैल सिंह का कहना है कि आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।