बाल सुरक्षा विभाग की तरफ से बाल सप्ताह के अंतर्गत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुन्नेके की तरफ से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को डीसी परमिंदर सिंह गिल ने हरी झंडी देकर रवाना किया।
इस मौके पर डीसी परमिंदर सिंह गिल ने कहा कि पंजाब बाल सुरक्षा विभाग की तरफ से 14 से 20 नवंबर तक आयोजित बाल सप्ताह के अंतर्गत बच्चों के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई।
इस मौके पर उन्होंने बच्चों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी। रैली नेचर पार्क से मेन बाजार होती हुई सिविल अस्पताल में पहुंची।
सिविल अस्पताल के पूर्व सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. राजेश पुरी और बाल भलाई कमेटी सदस्य अंजम प्रवीण पुरी ने रैली का स्वागत किया। रैली में जिला शिक्षा अफसर डॉ. बलदेव सिंह, शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने भी सहयोग दिया।