फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा बनी मिस फेयरवेल

Wed, 01 Jan 2014 10:31 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भगत डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बुधवार को बीडीएस बैच ने अपने सीनियर विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत देश भगत यूनिवर्सिटी के  चांसलर डॉ. जोरा सिंह और चेयरपर्सन तेजिंदर कौर ने दीप प्रज्वलित से हुई। इस दौरान छात्रा नेहा को मिस फेयरवेल चुना गया।

कार्यक्रम में मुख्य मेहमान ने नेहा को सम्मानित किया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. पूनम सीकरी ने मेहमानों का आभार जताया। उन्होंने कॉलेज की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


कार्यक्रम में चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने विद्यार्थियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी बेशक आज कॉलेज छोड़कर जा रहे हैं, लेकिन उन्हें यहां से हासिल की प्रोफेशनल शिक्षा हमेशा याद रहेगी। जिससे समाज को लाभ होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा का सदुपयोग करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर गुरमेल सिंह अगरोआ, दविंदरपाल सिंह, डॉ. पुनीत भटनागर और डॉ. अजीतपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें