मिड डे मील वर्कर की ओर से मंगलवार को सरकारी मिडल स्कूल लंबी में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सुखवीर कौर ने की।
बैठक के दौरान सदस्यों ने वर्कर की समस्याओं पर चर्चा की। सुखवीर कौर ने सरकार से मिड डे मील वर्कर का वेतन 4,250 रुपये प्रतिमाह करने, समय पर वेतन जारी करने, छुट्टियों के दौरान वेतन में कटौती न करने और वर्कर को अन्य भत्ते देने की मांग की।
उन्होंने वर्कर से अतिरिक्त काम न लेने और वेतन में से काटे गए दो सौ रुपये देने की मांग भी उठाई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कौर सिंह, जगत सिंह, लाभ सिंह, रेशम सिंह, हरभजन सिंह, परमजीत कौर, जोगिंदर सिंह, ममता, राज कौर, पुष्पा और कमलेश कौर मौजूद थे।