फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर कांड गैंगवॉर नहीं माफियावॉर : मान

Wed, 16 Dec 2015 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संगरूर से सांसद भगवंत मान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अबोहर कांड को संसद में गैंगवॉर कहकर झूठ बोला है।
विज्ञापन


इसके चलते हरसिमरत ने संसद को गुमराह किया है। उन्हें इसके लिए संसद से माफी मांगनी चाहिए। मान ने कहा कि यह गैंगवॉर नहीं बल्कि माफियावॉर है।

आप के सांसद भगवंत मान ने यह बात फोन पर बताई। सांसद मान ने बिक्रम मजीठिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि शराब माफिया में उनका 40 फीसदी हिस्सा है।

इसके चलते यह घटना भी उसी का नतीजा है। उक्त घटना अकाली नेता के फार्म हाउस पर हुई है। केंद्रीय मंत्री विजय सांपला की ओर से इस घटना को गैंगवॉर न मानने के बयान पर मान ने कहा कि अकाली दल की सच्चाई सामने आ चुकी है इस मामले में पूरी तरह अकाली नेता व शराब कारोबारी शिवलाल डोडा का हाथ है।
विज्ञापन


इसको बचाने के लिए हरसिमरत कौर बादल संसद में झूठ बोलकर सांसद को गुमराह कर रही है। सांसद मान ने कहा कि इस पूरे मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें