फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेक्चरर यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 28 Jan 2014 11:03 PM IST
सुनाम (संगरूर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
गेस्ट फेकल्टी लेक्चरर यूनियन की हड़ताल मंगलवार को छठे दिन भी जारी रही। इस दौरान आंदोलनकारियों ने पंजाब सरकार के पुतले की अर्थी फूंकी। साथ ही प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस बीच शहीद ऊधम सिंह सरकारी कालेज के समक्ष मौजूद आंदोलनकारियों के साथ मिलकर कई अन्य संगठनों ने भी आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और धार दिया जाएगा। नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार का अस्थायी मुलाजिमों के प्रति सरकार का रुख न्याय संगत रही है। सरकार के इस रुख को उनकी ओर से किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर कुलदीप सिंह, रमनदीप सिंह, चमकौर सिंह, विकास कुमार, पीएसयू के कुलदीप कौर, हरविंदर सिंह आदि हाजिर थे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें