फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें बनवाने को सड़क पर उतरे, मोगा-बरनाला मुख्य मार्ग पर लोगों ने लगाया जाम

Wed, 09 Dec 2015 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों की टूटीं और खस्ताहाल लिंक सड़कों की दुर्दशा से परेशान लोग मंगलवार को सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने बधनी कलां निकट गांव बौडे में मोगा-बरनाला मुख्य मार्ग पर धरना देकर जाम लगाया और प्रदेश सरकार खिलाफ नारेबाजी कर भड़ास निकाली।

नायब तहसीलदार बधनी कलां के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने शाम 4 बजे धरना समाप्त किया।

गांव मीनिया के सरपंच गुरसेवक सिंह और अन्य के नेतृत्व में लोगों ने गांव बौडे में मोगा-बरनाला मुख्य मार्ग पर यातायात रोका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

खराब मौसम के बावजूदलोगों ने सुबह तकरीबन 11 बजे गांव बौडे में बरनाला मार्ग पर यातायात रोक कर रोष धरना दिया। गुरसेवक सिंह ने बताया कि गांवों की लिंक सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन


टूटीं सड़कों कारण हादसे हो रहे हैं। कई गांवों की लिंक सड़कों में ठेकेदारों ने मोटा पत्थर डाल दिया और बजरी न डालने कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि लिंक सड़कों का काम जल्दी न शुरू किया संघर्ष तेज किया जाएगा। उधर, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एक्सईएन परमिंदर सिंह टिवाना ने माना कि फंड की कमी कारण कुछ लिंक सड़कों का काम रुका पड़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन सड़कों को बनाने का काम जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा।

मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बधनी कलां बलदेव सिंह ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिया कि उच्चाधिकारियों और संबंधित विभाग को उनकी मांगों पर जल्दी कार्रवाई के लिए लिखेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें