फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माणक की कब्र खोदने के आरोपी जेल भेजे

Tue, 12 Nov 2013 10:20 PM IST
अमर उजाला, रामपुरा फूल (बठिंडा)
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा फूल में पंजाबी लोक गायक कुलदीप माणक के शव को कब्र से निकालने की कोशिश में पुलिस ने माणक की पत्नी समेत पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


 इस मामले में चार आरोपियों को जेल भेज दिया है। माणक की पत्नी सर्बजीत कौर अभी फरार है। घटना के उजागर होते ही क्षेत्र के लोगों में रोष है।

 कलियों के बादशाह के नाम से प्रसिद्ध सिंगर कुलदीप माणक का 2 दिसंबर 2011 को लुधियाना के डीएमसी में देहांत हो गया था। उसके बाद उनके शव को माणक के पैतृक गांव जलाल (बठिंडा) में सुपुर्द-ए-खाक किया था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार माणक की पत्नी सर्बजीत कौर ने अपने चार साथियों सुरिंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह सराभा नगर लुधियाना, राजविंदर सिंह राजू सुपुत्र मल सिंह राय खाना, बिंदर राम सुपुत्र सेवक राम और गुरदीप सिंह सुपुत्र इकबाल सिंह निवासी बरनाला के साथ मिलकर रविवार रात लगभग 8 बजे जलाल गांव में जेसीबी मशीन से कब्र खोदना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


 गांव के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस और लोग मौके पर एकत्र हो गए। मौका पाकर सर्बजीत कौर फरार हो गई। बाकी चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में पता लगा है कि आरोपी माणक के शव को जलाल की कब्रिस्तान से निकाल कर लुधियाना जिले के जलालदीवाल गांव में दफनाकर वहां पर कुलदीप माणक की मजार बनाकर पैसे कमाना चाहते थे।

थाना प्रभारी महेन्द्रजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी पत्नी सर्बजीत कौर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें