बाबा फरीद ग्रुप में आयोजित तीन दिवसीय चौथा अंतरराष्ट्रीय विबगयोर मेला रविवार को समाप्त हो गया।
मेले के अंतिम दिन रविवार को केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर बाबा फरीद ग्रुप के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह धालीवाल ने सभी महमानों का स्वागत किया।
उन्होंने मेले के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने कहा कि अहंकार के चलते लोग आगे नहीं बढ़ पर रहे।
उन्होंने कहा कि अगर जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो अहंकार को त्यागना पडे़गा। उन्होेंने भाईचारक सांझ को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने संस्था के उन विद्यार्थियों को इनाम वितरित किए, जिन्होंने हर क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल की है।
इस मेले में ग्लोबल विलेज के तहत विभिन्न 11 देशों चीन, यूएसए, बहरीन, कनाडा, ताइवान, अफगानिस्तान, ब्राजील, इंडोनेशिया आदि के डेलीगेट युवाओं ने अपने अपने सभयाचार की जानकारी दी।
इस मेले में पंजाब के पुराने सभ्याचार को पेश किया गया। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला, पूर्व सांसद परमजीत कौर गुलशन, गुरविंदर कौर, चरणजीत कौर डीजीएम पंजाब नेशनल बैंक, ओम प्रकाश शर्मा प्रेस सचिव अकाली दल के अलावा अन्य मेहमान मौजूद थे।