दो सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है।
पुलिस के
थानेदार गुरदीप सिंह ने बताया कि कस्बा भदौड़ का रहने वाला राजू सिंह
नैणेवाल रोड पर पैदल जा रहा था कि उसे कोई अज्ञात वाहन कुचल गया। इससे उसकी
मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा
रही है।
वहीं थानेदार मलकीत सिंह ने बताया कि गगनदीप सिंह निवासी
गांव पक्खोकलां अपने बाइक पर जा रहा था। उसके बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने
अपनी चपेट में ले लिया। नतीजतन मलकीत सिंह की मौत हो गई। मामला दर्ज कर
आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।