फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कर्मचारियों का प्रदर्शन

Thu, 31 Dec 2015 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के मनरेगा कर्मचारियों ने डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के सामने वीरवार को धरना दिया।
विज्ञापन


उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जिला प्रधान अमरीक सिंह ने कहा कि मनरेगा कर्मचारी बीते 7 सालों से प्रदेश में बहुत कम वेतन पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस बारे में ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका और पंजाब सरकार के उच्चाधिकारियों से कई बार हुईं मीटिंगें बेनतीजा रहीं।

इसलिए रोष में शुक्रवार को पूरे सूबे में मनरेगा कर्मचारी पूर्ण काम बंद कर डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के आगे धरना दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांग है कि पहले बीते 7 सालों से काम कर रहे स्टाफ को बिना शर्त पक्के पदों पर मर्ज किया जाए। इस मौके पर उपप्रधान बुध सिंह, जनरल सचिव सुखदीप सिंह, चेयरमैन कुलदीप सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें