हाक्स स्टेडियम में चल रहे 27वां दशमेश हाक्स आल इंडिया हाकी फेस्टिवल के दूसरे दिन वीरवार को सीआईएसएफ ने नार्दन रेलवे दिल्ली को 1-0 से हराकर जीत हासिल की। प्रतियोगिता में मुख्य मेहमान सीपीएस चौधरी नंद लाल, जिला के डीसी प्रदीप अग्रवाल और अकाली दल के सीनियर नेता डॉ. आरएस परमार थे। इस दौरान चौधरी नंद लाल ने क्लब को एक लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान किया।
प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में पंजाब पुलिस ने राक रोवरज चंडीगढ़ को 3-0 और आल इंडिया ऐयर फोर्स दिल्ली ने सिख सेंटर रामगढ़ की टीम को 3-1 से हराया। दूसरे दिन का पहला मैच नार्दर्न रेलवे दिल्ली और सीआईएसएफ दिल्ली की टीम के बीच खेला गया। मैच के 45वें मिनट में सीआएसएफ दिल्ली के खिलाड़ी नीरज ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को एक गोल से जीत दिलाई।
दूसरा मैच पंजाब पुलिस और राक रोवरज टीम के बीच खेला गया। मैच के पहले अंत के तीसरे मिनट में पंजाब पुलिस के खिलाड़ी रणवंत सिंह ने फील्ड गोल से टीम को आगे कर दिया, जब कि 11वें मिनट में पलंटी कार्नर को पंजाब पुलिस के खिलाड़ी अवतार सिंह ने गोल में बदल कर लीड को 2-0 कर दिया। मैच के 68वें मिनट में पंजाब पुलिस के खिलाड़ी सतविंदर सिंह ने गोल करके अपनी टीम की जीत पक्की की और यह मैच पंजाब पुलिस ने 3-0 के अंतर से जीता।
प्रतियोगिता कातीसरा मैच आल इंडिया ऐयरफोर्स दिल्ली और सिख सेंटर रामगढ़ में खेला गया। पहले अंत के 30वें मिनट और 34वें मिनट में ऐयरफोर्स के खिलाड़ी लवप्रीत सिंह और तरनदीप सिंह ने फील्ड गोल करके अपनी टीम को दो गोल की लीड दी, जबकि वरिंदर सिंह ने दूसरे अंत के 41वें मिंट में पलंटी कार्नर को गोल में बदलकर 3-0 की लीड कर दी। मैच के 55वें मिंट में सिख सेंटर रामगगढ़ के खिलाड़ी प्रीवन कुमार ने फील्ड गोल किया और यह मैच आल इंडिया ऐयरफोर्स की टीम ने 3-1 के अंतर से जीत लिया। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, जसबीर सिंह राये, इंदरसैन छतवाल और एसएस सैनी मौजूद थे।