जैतो और गांव चंदभान के बीच रेलवे लाइन पर रविवार को एक किसान का शव मिला है। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया।
मृतक की पहचान किसान रेशम सिंह (35) निवासी गांव विशनंदी जिला बठिंडा के तौर पर हुई है। जीआरपी पुलिस अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि किसान के परिजनों के अनुसार रेशम सिंह ने ठेके पर जमीन लेकर कपास की फसल बोई थी।
यह सफेद मक्खी के हमले से बर्बाद हो गई। उस पर सरकारी व गैर सरकारी कर्ज भी था। वह इसे उतार पाने में असमर्थ था। इस वजह से वह बीते कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान रहता था।
इसी के चलते उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजनों के आने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।