फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मुआवजे के चेक लेने से किया इंकार

Fri, 04 Dec 2015 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के प्रदेश महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां के नेतृत्व में आठ किसान और चार मजदूर जत्थेबंदियों ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक की।
विज्ञापन


बीकेयू नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जत्थेबंदी नेता को धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वह संघर्ष के लिए मजबूर होंगे। किसान नेता सुखदेव सिंह कोकरी ने बताया कि गांव खाई और अन्य गांवों के किसानों ने मुआवजा कम होने के कारण नरमा पट्टी में हुए खराबे के चेक लेने से इंकार कर दिया है। उन्हाेंने बताया कि राजस्व विभाग ने गिरदावरी के दौरान मौके पर किसानों का 75 प्रतिशत नुकसान दर्ज किया था।

इस कारण किसानों ने प्रति एकड़ 5400 रुपये के दिए चेक वापस कर दिए हैं। उन्हाेंने प्रशासन को मुआवजे के चेक बांटने में तेजी लाने और मजदूरों को भी मुआवजा तुरंत देने की मांग की। मनरेगा मजदूर की मजदूरी का 3.65 करोड़ रुपये का बकाया तुरंत जारी करने के अलावा छोटे और सीमांत किसानों को मनरेगा मजदूर की तर्ज पर जॉब कार्ड जारी करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन


किसान मजदूर नेताओं ने बीकेयू के जिला प्रधान अमरजीत सिंह सैदोके को धमकाने वाले गांव पत्तो हीरा सिंह के हरविंदर सिंह हैप्पी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि हैप्पी ने एक लड़की को अगवा कर लिया था। मामले के लिए बनी कमेटी की अध्यक्षता जिला प्रधान ने की थी। उप मंडल मजिस्ट्रेट सुरिंदर कौर ने किसानों की मांगों को ध्यान से सुना और जिला स्तर पर लागू होने वाली मांगों को तुरंत लागू करवाने का भरोसा दिया। मौके पर बलौर सिंह घाली, मजदूर नेता बलवंत सिंह बाघापुराना और मेजर सिंह कालके मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें