फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में 45 हजार एलपीजी उपभोक्ताओं को झटका

Sun, 05 Jan 2014 09:38 PM IST
अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की डीबीटी स्कीम लागू होने से फरीदकोट के करीब 45 हजार एलपीजी उपभोक्ताओं को करारा झटका लगा है।
विज्ञापन


एक जनवरी से यहां के सभी उपभोक्ताओं को 1311.50 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई मिलने लगी है। अब सिर्फ आधार कार्ड धारकों को ही बैंक खातों के माध्यम से सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

बिना आधार कार्ड वाले उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए अपनी जेब से करीब 835 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे।

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने फरीदकोट समेत पंजाब के पांच जिलों में एलपीजी सब्सिडी की डीबीटी स्कीम को 1 सितंबर से लागू कर दिया था और उपभोक्ताओं को अपना आधार नंबर दर्ज करवाने के लिए 31 दिसंबर तक की छूट दे रखी थी।
विज्ञापन


इस समय अवधि के दौरान बिना आधार नंबर वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी रेट पर ही गैस सिलेंडर की सप्लाई मिलती रही लेकिन छूट की तारीख खत्म होते ही एलपीजी गैस एजेंसियों ने सभी उपभोक्ताओं को एक ही दाम पर सिलेंडरों की सप्लाई शुरू कर दी है।

कुछ दिन पहले दाम बढ़ने के चलते एक घरेलू सिलेंडर का मूल्य 1311.50 रुपये हो चुका है। इस मूल्य का सिलेंडर खरीदने वाले उपभोक्ताओं में से सिर्फ आधार कार्ड वाले उपभोक्ता को ही सब्सिडी के करीब 835 रुपये बैंक खाते के माध्यम से वापस मिलेंगे जबकि बिना आधार नंबर वाले उपभोक्ता को फिलहाल यह पैसा अपनी जेब से ही खर्च करना पड़ेगा।

इस स्कीम से बिना आधार नंबर वाले उपभोक्ताओं को झटका लगा है। आधार कार्ड के लिए अधिकतर उपभोक्ता चार से छह माह पहले ही रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं लेकिन उन्हें अभी तक नंबर अलॉट नहीं किया गया।

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुनील जैन का कहना है कि जिले भर के 1.10 लाख उपभोक्ताओं में से करीब 60 प्रतिशत उपभोक्ता आधार नंबर दर्ज करवा चुके है और अब इस काम ने तेजी भी पकड़ ली है।
विज्ञापन


बिना आधार नंबर वाले उपभोक्ताओं को नंबर दर्ज करवाने के बाद ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा।  

वैट से 36 रुपये मंहगा हुआ सिलेंडर
एलपीजी की डीबीटी स्कीम लागू होने के बाद वैट की वजह से उपभोक्ताओं को सिलेंडर करीब 36 रुपये महंगा मिल रहा है।

पंजाब में एलपीजी पर 4.4 प्रतिशत वैट लगता है। स्कीम लागू होने से पहले सिर्फ 437.50 रुपये पर वैट देना पड़ता था लेकिन अब उपभोक्ता को 1311.50 रुपये पर वैट देना होगा।

केंद्र सरकार की तरफ से वैट की राशि को छोड़ कर ही सब्सिडी का भुगतान दिया जाना है। ऐसे में पंजाब के उपभोक्ता को एक सिलेंडर करीब 36 रुपये महंगा मिलेगा।
शनिवार को ही केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली पंजाब समेत देश के कुछ अन्य राज्यों को एलपीजी पर वैट की दर घटाने का आग्रह कर चुके हैं।       

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें