फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

Fri, 08 Jan 2016 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के जोगा कस्बे में एक किसान ने कर्ज से तंग आकर आत्महत्या कर ली। दलित वर्ग से संबंधित नच्छत्तर सिंह (48) ने 9 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर बुआई की थी।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि उसने 7 एकड़ जमीन में कपास की बुआई की थी। वहीं कपास की फसल सफेद मक्खी के हमले से बर्बाद हो गई।

उक्त किसान पर लगभग 5 लाख का कर्ज चढ़ गया। उसे बैंक, सोसाइटी और गांव के कुछ लोगों को रकम वापस करनी थी। इसके बाद वह काफी परेशान रहने लगा।

नच्छत्तर के भाई जीवन सिंह ने बताया कि कपास बर्बाद होने की वजह से उसका भाई कर्ज चुकाने में असमर्थ हो गया। इसके अलावा उस पर उसकी 2 जवान बेटियों के विवाह की चिंता भी थी।
विज्ञापन


इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। किसान यूनियन उगराहां के जिला नेता इंद्रजीत सिंह झब्बर व भाकियू डकौंदा के ब्लॉक नेता राज सिंह अकलिया ने पीड़ित परिवार के लिए सरकार से मुआवजे की मांग करते की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें