फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबवाली ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

Fri, 01 Jan 2016 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित आदेश अस्पताल के पास वीरवार को बादल परिवार की डबवाली ट्रांसपोर्ट कंपनी की एक बस ने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसमें दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप में घायल हो गए। उनको घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

वहीं घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस की तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। इसके बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। बादल परिवार का नाम होने से पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

जानकारी के अनुसार जसवीर सिंह निवासी रामपुरा और राम सिंह निवासी महराज अपनी मोटरसाइकिल पर बठिंडा की तरफ आ रहे थे। इस दौरान बठिंडा से चंडीगढ़ जा रही उक्त कंपनी की बस ने उनको टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसमें दोनों गंभीर रूप में घायल हो गए। इसके बाद मौके पर एकत्र गुस्साए लोगों ने बस के शीशे तोड़े, वहीं चालक मौके से बस को लेकर फरार हो गया।

सिविल अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। साथ ही वे किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने से साफ मना कर दिया।

थाना भुच्चो प्रभारी हरनेक सिंह से जब संपर्क साधा गया तो उन्होंने भी मामले के बारे में कुछ भी नहीं बताया। उधर, घायल के परिजनों का कहना है कि पुलिस के दबाव की वजह से उन्होंने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं की। उनका इलाज पुलिस अपने खर्च पर करवा रही है।

डीएसपी गुरमीत सिंह किंगरा का कहना है कि पुलिस क्यों किसी का इलाज करवाएगी। उन्होंने कहा कि ड्राइवर, कंडेक्टर और बस से तोड़फोड़ करने के आरोप में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें