शहर के वार्ड 1 स्थित ठेके से कुछ लोगों ने 45 हजार की अंग्रेजी शराब चोरी कर ली।
चोर डिब्बों में बंद शराब की बोतलें उठा कर ले गए। इसका पता तब चला जब सुबह के समय कारिंदों ने ठेके का शटर उठाया तो देखा कि शराब के डिब्बों की मात्रा कम थी।
थाना सिटी-2 मानसा की पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को बिक्रम सिंह ने बताया कि जब उन्होंने सुबह 9 बजे ठेका खोला तो ठेके वाली जगह का समान बिखरा पड़ा था।
बाद में पता लगा कि अंग्रेजी शराब के डिब्बे चुरा गए हैं। उनकी कीमत 45 हजार रुपये बनती है। मामले की जांच सहायक थानेदार दलेल सिंह कर रहे हैं।