फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद की राज्य उपाध्यक्ष का भाई एक्सपायर्ड कीड़ेमार दवाएं सप्लाई करते पकड़ा

Fri, 04 Dec 2015 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नकली बीज और कीड़ेमार दवाओं के घपले में फंसे खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि  बरनाला की शिरोमणि अकाली दल की राज्य उपाध्यक्ष का सगा भाई प्रदीप कुमार अपने साथी सहित किसानों को एक्सपायर कड़ेमार दवाएं सप्लाई करने के आरोप में राजस्थान पुलिस द्वारा पकड़ा गया है।
विज्ञापन


राजस्थान की थाना हनुमानगढ़ की पुलिस ने प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन के मुताबिक थाना तपा के प्रभारी मलकीत सिंह चीमा ने बताया कि प्रदीप कुमार एवं विक्की कुमार निवासी तपामंडी जिला बरनाला को राजस्थान की हनुमानगढ़ पुलिस ने एक्सपायर डेट की कड़ेमार दवाएं सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

फर्म के मालिक गोपाल कृष्ण को पकड़ने के लिए हनुमानगढ़ थाने की पुलिस तपामंडी, बरनाला आई थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। थाना हनुमानगढ़ के थानेदार ब्रिज लाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तपामंडी की एक फर्म से एक पिकअप गाड़ी एक्सपायर्ड कड़ेमार दवाओं को लेकर राजस्थान के लिए रवाना हुआ है। उन्होंने हनुमानगढ़ में नाकाबंदी की हुई थी। जब पिकअप गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में एक्सपायर डेट की कीड़ेमार दवाएं मिलीं।
विज्ञापन


मौके पर प्रदीप कुमार व विक्की कुमार को गिरफ्तार कर उन पर धोखाधड़ी व पेस्टिसाइड एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है। पकड़ा गया मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार शिरोमणि अकाली दल की राज्य की उपाध्यक्ष स्त्री अकाली नेता का सगा भाई है। यह स्त्री अकाली नेता बीबी जगीर कौर के अति नजदीकियों में से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें