पीआरटीसी बठिंडा में लाखों रुपये का घपला करने के आरोप में वीरवार को विभाग ने सहायक लेखाकार भूपिंदर सिंह को बर्खास्त कर दिया।
कैशियर
अश्वनी कुमार, प्रदीप कुमार और बलजीत सिंह को सस्पेंड कर एसएसपी बठिंडा के
पास शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पीआरटीसी बठिंडा डिपो के जनरल मैनेजर एमपी
सिंह ने बताया कि उक्त चारों व्यक्ति एक सप्ताह से किमी स्कीम के तहत चलने
वाली बसों से प्राप्त होने वाली राशि को विभाग के बैंक खाते में जमा नही
करवा रहे थे। कैशियर प्रदीप कुमार ने अपने सहायक बलजीत सिंह और अश्वनी
कुमार से मिलकर 25 से 30 लाख रुपये की रकम का हेरफेर किया है।
जनरल
मैनेजर ने बताया कि मामला ध्यान में आतेे ही उन्होंने तुरंत सहायक लेखाकार
भूपिंदर सिंह को नौकरी से हटा दिया। अन्य तीनों को सस्पेंड कर एसएसपी
बठिंडा को लिखित शिकायत भेज दी है। एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि वह शहर
से बाहर हैं। मामला उनके संज्ञान में नहीं है।