फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी की किश्तें भरने का आश्वासन देकर ठगी करने वाला दबोचा

Sat, 20 Feb 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जो लोगों से उनके द्वारा फाइनेंस की गई गाड़ियां खरीदकर उसकी बाकी किश्तें भरने का आश्वासन देकर गाड़ी आगे बेच देता था।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान मनजीत सिंह निवासी गांव कोटफत्ता जिला बठिंडा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी से चार विभिन्न कंपनी की गाड़ियां भी बरामद की हैं। एसएसपी बठिंडा स्वप्न शर्मा ने बताया कि आरोपी ने गांव गहरी बुटर निवासी जसकरण सिंह से उसकी लग्जरी गाड़ी खरीदी थी जो जसकरण सिंह ने किसी प्राइवेट कंपनी से फाइनेंस करवाई थी। जिस को आरोपी ने 10 हजार रुपये देकर खरीद लिया और बाकी रहती तीन लाख साठ हजार रुपये की किश्तें खुद भरने का आश्वासन दिया लेकिन कुछ समय बाद गाड़ी मालिक को पता चला कि आरोपी ने फाइनेंस कंपनी की किश्ते भरे बगैर आगे यूपी में बेच दी है ।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने गांव बीबी वाला निवासी महिला रणजीत कौर से भी इसी तरह गाड़ी खरीदी थी जो उसने आगे गांव बाह्मण दिवाना में एक लाख रुपये में बेच दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कैनाल में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी जिस दौरान कई ओर अहम खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें