फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में दफ्तर पहुंचा निगम कर्मचारी, हंगामा

Fri, 01 Jan 2016 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में जन्म सर्टिफिकेट काउंटर पर तैनात कर्मचारी ने वीरवार को शराब के नशे आम लोगों से लेकर सीनियर अधिकारियों तक से गाली गलौच कर दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन


यादविंदर सिंह नगर निगम कांप्लैक्स में जन्म सर्टिफिकेट के बारे में कामकाज वाले काउंटर पर तैनात है। वहां पर आम लोगों का आना जाना काफी ज्यादा होता है।

वीरवार सुबह ही उक्त कर्मचारी नशे की हालत में दफ्तर पहुंचा। वहां वह अपने साथी कर्मचारियों और काम करवाने आए लोगों के साथ गाली गलौच करने लगा। जब लोगों ने इस बात की शिकायत नगर निगम कमिश्नर को की तो उन्होंने कर्मचारी को अपने पास बुलाया।

इस दौरान नशे धुत्त कर्मचारी ने नगर निगम कमिश्नर को भी भला बुरा कहना शुरू कर दिया। इसके बाद थाना कोतवाली पुलिस और नगर निगम सुरक्षा कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से उक्त व्यक्ति को मेडिकल चेकअप के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


उक्त व्यक्ति अस्पताल में तैनात ईएमओ के साथ भी दुर्व्यवहार करने लगा। सिविल अस्पताल के डॉक्टर उमेश गुप्ता का कहना है कि उक्त व्यक्ति के सैंपल ले लिए गए हैं।

फिलहाल वह थाना कोतवाली पुलिस हिरासत में है। एसएचओ संजीव कुमार मित्तल ने कहा कि निगम कर्मचारी की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही उसके खिलाफ अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें