फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में चोरी का प्रयास, केस

Tue, 23 Feb 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव कोरेआणा में स्थित आईसीआईसीआई बैंक की ब्रांच में अज्ञात लोगों ने चोरी करने का प्रयास किया। जब आरोपी अपने चोरी करने में कामयाब न हुए तो वे बैंक के अन्य शीशे तोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


तलवंडी साबो पुलिस ने बैंक ब्रांच मैनेजर शंकर गहरिया की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बैंक ब्रांच मैनेजर ने बताया कि सोमवार को जब वह बैंक में ड्यूटी पर आए तो पता चला कि बैंक में जहां सेफ पड़ी होती है उस कमरे का अज्ञात व्यक्तियों ने ताला तोड़ने की कोशिश की है, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा सेफ वाले कमरे के साथ लगती खिड़की के शीशे भी टूटे हुए मिले। उधर तलवंडी पुलिस के अधिकारी बलदेव सिंह ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें