फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में 12 कैदियों में झड़प, 7 जख्मी

Tue, 01 Mar 2016 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा की केंद्रीय जेल में सोमवार देर शाम को 12 कैदियों की आपस में झड़प हो गई। इसमें 7 कैदी और हवालाती जख्मी हो गए।
विज्ञापन


उनकी पहचान अमनदीप सिंह, तेजिंदर, सुनील, ट्विंकल, गुरप्रीत सिंह, विजय ठाकुर और सन्नी के तौर पर हुई है। ये सभी अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं।

डीएसपी भुपिंदर सिंह ने बताया कि शाम को उक्त कैदियों की किसी बात को लेकर झड़प हो गई थी। इसमें सात को हल्की चोटें आ गई थीं। उन्हें अस्पताल में मामूली इलाज के बाद वापस जेल भेजा गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दौरान बाहर से पुलिस मंगवा ली गई थी। थाना सिविल लाइन पुलिस को उक्त कैदियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिख दिया गया है। सूत्रों के अनुसार यह झड़प नशे की वजह से बताई जा रही है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी पुष्टि से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें