फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की दूसरों को बदनाम करने की आदत : मलूका

Wed, 25 Nov 2015 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल की ओर से पर्ल कंपनी की जगह पर की गई रैली को लेकर विरोध करने वाली कांग्रेस अब खुद उस जगह पर रैली करने का एलान करके अपने बयान में खुद फंस गई है।
विज्ञापन


उधर, अकाली मंत्री सिकंदर सिंह मलूका का कहना था कि कांग्रेस की हमेशा दूसरों को बदनाम करने की आदत रही है।

बीते 23 नवंबर को अकाली दल की ओर से बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित पर्ल कंपनी की जगह पर सद्भावना रैली की थी।

इससे पहले कांग्रेसी नेताओं ने बयान जारी किए थे कि अकाली दल ने पर्ल कंपनी की जगह पर रैली कर साबित कर दिया है कि वह प्रदेश में ठगों और चिट फंड माफिया को शह दे रही है।

इस वजह से पर्ल जैसी कंपनी के मालिक पंजाब के लोगों का अरबों रुपये लूटकर फरार हो जाते हैं। अकाली दल की ओर से की गई उस रैली में उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को इसी जगह पर रैली कर उनकी रैली जितना इकट्ठ करने की चुनौती दी थी।
विज्ञापन


इसे कैप्टन अमरिंदर ने कबूल कर लिया है, जिसके तहत बुधवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक हरमंदर सिंह जस्सी ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए साफ किया कि कांग्रेस उसी जगह पर रैली करेगी जहां पर सुुखबीर ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनौती दी थी ।

जब पूछा गया कि अब खुद कांग्रेस ने पर्ल कंपनी की जगह पर रैली करने का एलान किया है तो हरमंदर सिंह जस्सी ने अपने जारी किए प्रेस नोट से मुकरते हुए कहा कि उनका मतलब उसी जगह के नजदीक कहीं और रैली करने का था। प्रेस नोट में पर्ल कंपनी की जगह का नाम गलती से लिखा गया होगा ।

उधर अकाली मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि कांग्रेस की हमेशा दूसरों को बदनाम करने की आदत रहीं है। कांग्रेस खुद वहीं काम करती है जिसे लेकर वह दूसरी राजनीतिक पार्टियों को बदनाम करती है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस धर्मनिष्पेक्ष पार्टी है तो उनके नेता सरबत खालसा में क्यों शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें