फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार बदलना जरूरी : बादल

Mon, 23 Sep 2013 05:39 AM IST
Bathinda
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पीएम के रूप में भाजपा नेता नरेंद्र मोदी का नाम आगे लाने से देश में एनडीए के पक्ष में लहर पैदा हुई है। कांग्रेस को सत्ता से दूर करने का समय आ गया है। वह रविवार को बाबा फरीद आगमन पर्व पर नेहरू स्टेडियम में ग्रामीण खेल मेले में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

बादल ने कहा कि लंबे समय राज करने वाली कांग्रेस की नीतियों ने देश को बेरोजगारी, अनपढ़ता, गरीबी, भुखमरी और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया और उसके कई बड़े नेता लाखों करोड़ रुपये के घोटाले कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात को मॉडल स्टेट बनाने वाले मोदी जैसे नेता के पीएम बनने से देश में विकास व प्रगति की उम्मीद रखी जा सकती है। इससे पहले ग्रामीण खेल मेले को संबोधित करते हुए बादल ने कहा कि बाबा फरीद जी ने अपनी वाणी से समाज को मानवता की सेवा करने का संदेश दिया। उनके 112 श्लोक और 4 शब्द श्री गुरु ग्रंथ साहिब में भी दर्ज हैं। राज्य सरकार ने हमेशा पंजाब के अमीर विरसे की संभाल में अपना हर संभव योगदान डाला है। विशेष रूप से खेलों को उत्साहित किया है।
उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में पंजाब की मातृ खेल कबड्डी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई जा रही है। समारोह में मुख्यमंत्री ने अंटार्कटिका पर तिरंगा फहराने वाली शहर की होनहार बेटी सोनल असगोत्र को विशेष रूप से सम्मानित किया। उन्होंने जिला सभ्याचारक सोसायटी के सोविनार का विमोचन किया और सोसायटी को मेले के लिए 25 लाख दिए। समारोह से पहले मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने स्थानीय गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद में नमन किया। यहां पर बाबा फरीद सोसायटी के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह खालसा ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें